Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

अरविंद केजरीवाल ने देश के नाम भेजा संदेश, पत्नी सुनीता ने पढ़कर सुनाया पत्र

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल लोहे की तरह मजबूत हैं। आपका भाई, आपका बेटा लोहे की तरह मजबूत है। उनकी जिंदगी का हर पल देश को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वह जल्द बाहर आएंगे। समाज सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वादे जल्द पूरे करूंगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ‘आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे (अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा।

मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है। मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती। हमें भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कमज़ोर कर रही हैं। हमें इन शक्तियों को हराना है। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा।’

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जेल से भेजा सीएम का संदेश पढ़ते हुए कहा, ‘मैं आम आदमी पार्टी (आप) के सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि मेरे जेल जाने से समाज कल्याण और जन कल्याण का काम नहीं रुकना चाहिए। इससे भाजपा वालों से नफरत मत करो। वे हमारे भाई-बहन हैं. मैं जल्द वापस आऊंगा।’

सुनीता केजरीवाल ने सीएम का संदेश पढ़ते हुए कहा, ‘भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा। दिल्ली में महिलाएं सोच रही होंगी कि केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं।

क्या पता अगर उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें। ऐसी कोई जेल नहीं है जो उसे लंबे समय तक सलाखों के पीछे रख सके। मैं जल्द ही बाहर आऊंगा और अपना वादा निभाऊंगा।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img