Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

आर्य वीरांगनाओं ने रैली के साथ तलवारबाजी व लाठी का प्रदर्शन किया

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में निकाली गई रैली

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बागपत जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में नगर के चैधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के दौरान गुरुवार को बालिकाओं ने बड़ौत नगर में एक रैली का आयोजन किया। बालिकाओं ने रैली में चलते हुए तलवारबाजी व लाठी संचालन का बेहतर प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि वह गलत आचरण न करें। नशे आदि से दूर रहें। समाज को अच्छा बनाने में सहयोग दें।

यहां विदित है कि बड़ौत के कोताना रोड स्थित चौधरी केहर सिंह में दिव्य पब्लिक स्कूल में आर्य वीरांगनाओं का योग एवं चरित्र निर्माण शिविर चल रहा है शिविर में पर प्रशिक्षिका द्वारा बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के आत्मरक्षा के लिए योग जूडो कराटे आसन आदि कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बालिकाएं नगर के जनता वैदिक कालेज प्रांगण में एकत्र हुई। यहां आरती आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बालिकाओं ने एक रैली निकाली। रैली के दौरान ही उन्होंने तलवारबाजी का उम्दा प्रदर्शन किया। वही लाठी संचालन का भी प्रदर्शन किया।

लोग उनके प्रदर्शन को देख कर आश्चर्यचकित हो रहे थे। रैली के माध्यम से उन्होंने लोगों से समाज को बेहतर बनाने के लिए बेहतर आचरण करने, शराब आदि नशे से दूर रहने, देश धर्म पर मर मिटने आदि का संदेश दिया। बालिकाओं ने लोगों से प्रतिदिन अपने घरों में हज करने का भी आह्वान किया इस संबंध में शिविर संचालक एवं आर्य प्रतिनिधि सभा के रवि शास्त्री ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन बालिकाओं का उत्साहवर्धन करना था। बालिकाएं केवल घर में ही नहीं रहती। यह पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने को तैयार हैं। इस रैली का उद्देश्य लोगों को यह भी संदेश देना था कि अपनी लड़कियों को पढ़ाई के साथ समाज के कार्य से भी जोड़े।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img