- पुलिस लाइन में शहर की पुलिस की पुलिस दंगा नियंत्रण मार्क ड्रील
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लाठीचार्ज का आदेश मिलते ही फोर्स दंगाइयों पर टूट पड़ी। दंगाई जान बचाकर भागने लगे। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने दंगाइयों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब वह बाज नहीं आए तो बल प्रयोग करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा और फिर यही किया गया। यह नजारा था आज पुलिस लाइन का जहां दंगा नियंत्रण रिहर्सल चल रहा था। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में यह रिहर्सल किया गया।
इस मौके पर एसपी टैÑफिक, एसपी देहात, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी व शहर के सभी थाना प्रभारियों व पुलिस लाईन के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को एसपी ट्रैफिक ने दंगा नियंत्रण परेड का अभ्यास कराया। इसमें पुलिस रेगुलेशन के पैरा नं.-70 में निहित प्राविधानों एवं सीआरपीसी की धारा-129, 130, 131 के अर्न्तगत विधि विरुद्ध सम्मलेन को तितर-बितर करने व दंगाइयों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक टीम का गठन किया गया।

टीम में एलआईयू, नागरिक पुलिस, घुड़सवार पुलिस, फायर सर्विस, लाठी पार्टी, अश्रु गैस पार्टी, फायरिंग पार्टी, फस्ट एंड पार्टी, फोटोग्राफी पार्टी, रिजर्व पार्टी शामिल रहीं। उन्हें दंगे के दौरान की जाने वाली विधिक कार्रवाई के साथ उससे निपटने का अभ्यास कराया गया। दंगा नियंत्रण परेड अभ्यास के दौरान टीमों द्वारा 5.56 ब्लैक कारतूस, .303 ब्लैक कारतूस, प्लास्टिक पैलेट्स, रबड बुलेट, टीएस सैल एन, डाई मार्कर ग्रिनेड, स्टन ग्रिनेड, टीएस ग्रिनेड एम्यूनेश/म्यूनेशन का प्रयोग किया गया। दंगा नियंत्रण ड्रिल का संचालन व सम्बन्धित टीमों का गठन हरपाल सिंह प्रतिसार निरीक्षक ने किया।

