Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

नाले में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

  • नशे का आदी था युवक, नशा करने से मना किया तो रात में झगड़ा कर निकला था घर से

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देहली गेट थाना क्षेत्र एसपी सिटी आॅफिस के सामने गेट के बराबर में एक युवक का शव नाले में देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों में शोर मच गया कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को नाले में डाल दिया। आनन-फानन में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांचपड़ताल की। मृतक की शिनाख्त जानी क्षेत्र निवासी के रुप में हुई।

रविवार सायं देहली गेट क्षेत्र एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के आॅफिस के गेट के बराबर में नाले में एक युवक की लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी सिटी आॅफिस के सामने युवक की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना के बाद देहली गेट थाना पुलिस और थाना प्रभारी विनय कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंंचे।

19 3

उन्होंने देखा कि एक युवक नाले में पड़ा था। पुलिस ने नाले से युवक का शव निकलवाया और जांचपड़ताल के बाद मेडिकल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त जानी क्षेत्र ग्राम रसूलपुर धौलड़ी मौहम्मद हसन 26 वर्ष पुत्र कामिल के रूप में की। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये।

उन्होंने बताया कि हसन काफी समय से नशे का आदि था। वह शनिवार को घर में लड़ाई झगड़ा करके निकल गया था। उसे काफी रोका गया लेकिन वह नहीं रुका। रात को भी उससे फोन पर बात की गई थी। उधर, पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें शनिवार रात नौ बजे के आसपास हसन के नाले में गिरने की फुटेज सामने निकलकर आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि वह टांगे लटकाकर नीचे बैठा है। वह नशें में दिखाई दे रहा है। उधर पुलिस ने मृतक का मोबाइल बरामद करने में नाले में तलाश कराई है।

युवक की हत्या कर नग्न शव रजवाहे में फेंका

सरधना: हापुड़ जिले के सिवाया गांव से दोस्त संग निकले युवक का शव रविवार को सरधना के कुशावली गांव के निकट रजवाहे में पड़ा मिला। नग्न हालत में युवक के नाक से खून निकल रहा था। शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के साथ निकले उसके दोस्त का भी अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

20 2

रविवार को ग्रामीणों ने कुशावली गांव के निकट सलावा राइट माइनर में एक युवक का नग्न शव देखा। युवक का शव नग्न हालत में था। रजवाहे में शव की सूचना से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया तो उसकी शिनाख्त हापुड़ जिले के धोलाना थाना क्षेत्र के सिवाया गांव निवासी धर्मेंद्र राणा उर्फ कलवा पुत्र सुंदर के रूप में हुई।

कोतवाली पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती एक मार्च को धर्मेंद्र अपने दोस्त तुषार के साथ आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के मोबाइल स्वीच आॅफ जा रहे हैं। उनकी बाइक भी गांव के बाहरी छोर पर खड़ी पाई गई है। बाइक की चाबी व नमकीन के पैकेट भी उसमें मिले। तभी से युवक का पता नहीं चल सका था। परिजनों ने संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

21 2

सूचना मिलते ही रात को परिजन कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। वहीं, तुषार का अभी तक भी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मोर्चरी से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि रजवाहे में एक युवक का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img