Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सपा में आशु मलिक का पलड़ा भारी

  • अब्दुल वाहिद को जिला अध्यक्ष बनवा कर ताकत का एहसास कराया

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी में एक बार फिर देहात विधायक आशु मलिक ने अपनी ताकत का एहसास कराया है। आशु मलिक के बेहद करीबी कहे जाने वाले अब्दुल वाहिद की जिला अध्यक्ष पर ताजपोशी इसी बात का प्रमाण है।

एक रोज पहले लखनऊ से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमत पर अब्दुल वाहिद को जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। बता दे कि इसके पहले जब इमरान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे तो उनके बेहद करीबी डॉ अंजुम को जिला अध्यक्ष बनाया गया था। क्योंकि इमरान मसूद अब समाजवादी पार्टी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ऐसे में उनके धुर विरोधी कहे जाने वाले सपा विधायक आशु मलिक ने आनन-फानन में अपने करीबी और चहेते अब्दुल वाहिद को जिलाध्यक्ष बनाकर अपना वजन बढ़ा लिया है। खासकर पिछड़े मुसलमानों में पैठ रखने वाले आशु मलिक अब इमरान को खुली चुनौती देने के मूड में है। निकट भविष्य में होने वाले निकाय चुनाव में इन दोनों मुस्लिम नेताओं में दो-दो हाथ की तैयारी हो चुकी है।

आशु मलिक का साफ कहना है कि इमरान मसूद के बहुजन समाज पार्टी में जाने से सपा को कोई नुकसान नहीं होगा। उनका कहना है कि इमरान मसूद का जनाधार गिर रहा है और वह 4 बार चुनाव हार चुके हैं। उधर इमरान मसूद का कहना है मुसलमानों के लिए बहुजन समाज पार्टी ही सबसे बेहतर है। अगर भाजपा को रोकना है तो मुस्लिमों और दलितों को एक साथ आना होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img