Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

दलित न्याय यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: आरएलडी द्वारा सहारनपुर से निकाली जा रही दलित न्याय यात्रा का जनपद बागपत में पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। यह निर्णय आज आरएलडी पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में लिया गया। बड़ौत स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में सर्वसम्मति के साथ निर्णय लिया गया कि 30 व 31अगस्त को यह यात्रा जनपद बागपत में पहुँच जाएगी। जिसका समापन आगरा में होना है।

इस दिन सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके अलावा सभी तहसीलों पर 28 अगस्त को प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिए जाएंगे। वक्ताओं का यह भी कहना था कि अब समय आ गया जब सरकार के सभी जुल्म-सितम का करारा जवाब दिया जाए।

बैठक में सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, डॉ अजय कुमार, गजेंद्र मुन्नाआदि शामिल थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img