Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

दो बच्चे छोड़ भांजे संग फरार हुई मामी, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पत्नी बोली पति नही है पंसद, शादी भांजे से ही करूंगी, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मामी और भांजे के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। मामी और भांजा दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। मामी अपने दो बच्चों को घर ही छोड़ गई। युवक की मां ने पुलिस में बेटे के लापता होने की जानकारी दी है, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

सूचना के मुताबिक झांसी जिले के प्रेमनगर थाना इलाके में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई। यह मामला आजकल महानगर में सुर्खियों से बना हुआ है। पिछले दिनों प्रेमनगर थाने में एक महिला ने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

खोजबीन के बाद भी नही चला बेटे का पता

महिला ने बताया था कि उसका बेटा घर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। इस पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस को युवक की लोकेशन मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो युवक अपनी सगी मामी के साथ मिला।

समझाने के बाद भी अड़े हुए है जिद पर

पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। पुलिस दोनों को झांसी ले आई। इसके बाद परिजनों को थाने बुलाया गया। परिजन दोनों को समझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन वह साथ में रहने को अड़े हुए हैं।

मामी बोली मैं अपने पति को पंसद नही करती

पूछताछ में मामी ने खुलासा किया कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती है। उसे है। परिजनों और पुलिस के सामने दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img