Monday, January 19, 2026
- Advertisement -

अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर प्राधिकरण ने लगायी सील

  • खेकड़ा के नूरपुर पुश्ता पर बन रही थी अनाधिकृत कालोनी, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: खेकड़ा क्षेत्र के नूरपुर पुश्ता रोड पर बन रही अनाधिकृत कालोनी पर सोमवार को बागपत-बड़ौत/खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर हुई।

टीम ने वहां पहुंचकर बने कार्यालय को ध्वस्त कर दिया और कालोनी पर सील लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। बागपत-बड़ौत/खेकड़ा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि डीएम राजकमल यादव के आदेश पर अवैध कालोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सोमवार को शिकायत मिलने पर खेकड़ा क्षेत्र के नूरपुर पुस्ता रोड पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। बताया कि देवेन्द्र व प्रताप सिंह द्वारा स्थल प्रताव विहार कालोनी काटी जा रही थी और उनको कई बार नक्शा पास कराने का नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

जिसके बाद नायब तहसीलदार व पुलिस टीम के साथ पहुंचकर कालोनी में बने कार्यालय को ध्वस्त किया गया और वहां सील लगा दी गयी। इतना ही नहीं वहां पर लगे बिजली के खंभे व तारों को भी ध्वस्त किया गया है। बताया कि यदि बिना नक्शा पास कराए कालोनी काटी गयी तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img