जनवाणी ब्यूरो |
शामली: नववर्ष 2021 व कैलेंडर वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर बाबा बजरंग बली की विशेष पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया। हवन पूजन पं. देवानंद शास्त्री ने संपन्न कराया, इसके पश्चात बाबा बजरंग बली के मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया।
जिसमें सैंकडों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान से नए साल में सुख शांति एवं समृधि तथा देश को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री हनुमान युवा सेवा संघ द्वारा पकोडों का भी प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, पुनीत द्विवेदी, नमन कर्णवाल, गुरुशरणम रुहेला, वंश नामदेव, रोहित संगल, सागर मित्तल, मनु शर्मा, राजकुमार शर्मा, चिंटू तायल, दीपक गोयल, विक्की गर्ग, अमित शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

