Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Baba Siddiqui Death: शाम साढ़े आठ बजे सुपुर्दे-ए-खाक किया जाएगा बाबा सिद्दीकी का शव, परिवार की ओर से बयान जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पहले गोली लगने के बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब परिवार की ओर से खबर आ रही है कि, उनका अंतिम संस्कार आज शात को होगा।

बता दें कि बाबा सिद्दीकी को उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल के पास गोली मारी गई थी। इस वारदात के बाद बेहद गंभीर हालत में बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बाबा सिद्दीकी के परिवार ने बयान जारी कर बताया है

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि, बाबा सिद्दीकी के परिवार ने बयान जारी कर बताया है कि रविवार शाम सात बजे बाबा सिद्दीकी के बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी और रात साढ़े आठ बजे उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। परिवार ने बताया कि बाबा सिद्दीकी को बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img