Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Delhi News: उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने यातायात व्यवस्था को लेकर दिए ये आदेश,कहा-ई-रिक्शाओं के आतंक को खत्म..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को दिल्ली की चरमराती यातायात व्यवस्था के मद्देनजर उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने ​दिल्ली पुलिस ट्रैफिक पुलिस व दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि, दिल्ली में ई रिक्शाओं के आतंक को खत्म किया जाए। अवैध व बिना फिटनेस के चल रहे ई-रिक्शा को जब्त कर उनके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

दरअसल, दिल्ली में एक लाख से ज्यादा ई-रिक्शा अवैध रूप से चल रहे हैं। इसी व्यवस्था को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। कार्रवाई के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने बड़ी योजना तैयार की है।

बता दें कि, दिल्ली में करीब 1.5 लाख ई-रिक्शा ही रजिस्टर्ड हैं। दिल्ली के कई इलाके तो ऐसे है जहां ई-रिक्शा के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस व परिवहन विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। उपराज्यपाल ने आदेश दिए हैं कि ई-रिक्शा को जब्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

हर महीने जब्त करने के आदेश

उपराज्यपाल ने ट्रैफिक व परिवहन विभाग से विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा के आतंक को खत्म किया जाए। दोनों ही विभागों को कहा है कि वह हर महीने पांच हजार से ज्यादा अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा को जब्त करें और उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करें।

ई-रिक्शा को सड़क से हटाने की योजना तैयार

उपराज्यपाल के आदेश के बाद दिल्ली यातायात पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा को सड़क से हटाने की योजना तैयार की है। यातायात पुलिस ने यातायात पुलिस के जिले के सहायक पुलिस आयुक्त(एसीपी) को उस जिले का नोडल अफसर नियुक्त किया है। नोडल अफसर की देखरेख में जिले में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान ई-रिक्शा को जब्त करने के अलावा उनके कारण लगने वाले जाम को भी खत्म किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img