Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

बद्दो के सहयोगी का 1.25 करोड़ का फ्लैट जब्त

  • ढाई लाख का इनामी बदमाश साढ़े तीन साल से फरार
  • गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई डिपिन सूरी के खिलाफ कार्रवाई, तीन थानों की पुलिस रही तैनात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: साढ़े तीन साल से फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो के सहयोगी ट्रांसपोर्टर डिपिन सूरी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई में पुलिस ने सुपरटेक पामग्रीन में सवा करोड़ के फ्लैट को कुर्क कर दिया है। एएसपी ब्रह्मपुरी का कहना है कि डिपिन अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति की जांच की जा रही है।

कोर्ट के आदेश पर एएसपी ब्रह्मपुरी ने तीन थानों परतापुर, ब्रह्मपुरी और टीपी नगर की पुलिस की मौजूदगी में सुपरटेक पामग्रीन स्थित 1.25 करोड़ कीमत के फ्लैट नंबर 1001ए को सील कर दिया है। हालांकि नोटिस लगने के बाद ही डिपिन के परिवार ने फ्लैट के अंदर से अपना सभी कीमती सामान निकाल लिया था।

17 7

फ्लैट को जब्त करते समय डिपिन सूरी की मां सुमन सूरी, पत्नी नेहा सूरी और भाई विनीत सूरी भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोप भी लगाए, लेकिन मौके पर मौजूद तीन थानों की पुलिस ने परिवार को हटा दिया गया था। करीब 20 मिनट में पुलिस अपनी जब्तीकरण की कार्रवाई करने के बाद वापस लौट गई।

जब्तीकरण का नोटिस लगने के बाद ही परिवार के लोगों ने फ्लैट को खाली कर दिया था। जिस वक्त पुलिस कार्रवाई चल रही थी कालोनी में हड़कंप मच गया था। काफी लोग पुलिस की कार्रवाई को देखने के लिये एकत्र हो गए थे।
सुमन सूरी सुपरटेक के अन्य फ्लैट में सामान के साथ शिफ्ट हो गई है, जबकि गैंगस्टर में जमानत के बाद डिपिन सूरी पत्नी और बच्चों के साथ देहरादून शिफ्ट हो गया है।

पुलिस कार्रवाई होने के कारण डिपिन ने ट्रांसपोर्ट का काम मेरठ से देहरादून शिफ्ट कर दिया है। बदन सिंह बद्दो के फरार होने के बाद पुलिस ने बद्दो के तेरह सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसमें सभी लोग जेल भी गये थे। पुलिस ने डिपिन सूरी के अलावा चीकू बढ़ला के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी।

एएसपी विवेक यादव का कहना है कि बद्दो का बेहद करीबी रहा है डिपिन सूरी। उसकी फरारी में भी डिपिन की अहम् भूमिका सामने आ चुकी है। अब डिपिन के अलावा बद्दो के करीबी पपीत बढ़ला की संपत्ति जब्तीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। उसकी संपत्ति को भी पुलिस ने तजदीक कर लिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img