Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

एक करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनेगा बढ़ापुर मार्ग

  • एक किलोमीटर का ध्वस्त मार्ग होगा दुरुस्त 

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: बदहाली पर वर्षों से आंसू बहा रहे नगर के एकमात्र मुख्य मार्ग की सूरत जल्द ही बदली हुई नजर आएगी। करीब एक करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। मुख्य मार्ग जिसके लिये स्थानीय पंचायत प्रशासन की ओर से ठेकेदार को कार्य आदेश दिया जा चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

करीब एक किमी की दूरी में बढ़ापुर का एक मात्र मुख्य मार्ग वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था। सड़क पर बने गड्ढे जानलेवा हो चुके थे। जो हर समय हादसों को दावत दी रहे थे। बताते चले कि निर्वाचित बोर्ड के गठन के बाद बोर्ड बैठक में सबसे पहले नगर के इस मुख्य मार्ग के नवीनीकरण के लिये प्रस्ताव पास किया गया था। परन्तु बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद भी यह मुख्य मार्ग नवीनीकरण की बाट जोह रहा था।

जिसके बारे में चेयरमैन आबिद अंसारी ने बताया कि उन्होंने इसके लिये काफी भागदौड़ की है। तथा नगर के इस मुख्य मार्ग को बनवाना उनके प्राथमिकता में शामिल था। जिसके लिये उन्हें नगर के जनता के सामने शर्मीदा भी होना पड़ता था। बीते वर्ष कोरोना महामारी के कारण देशभर में लगाये गये लॉकडाउन के कारण इस मार्ग का कार्य शुरू होने से पहले ही बंद हो चुका था।

दूसरी और ठेकेदार द्वारा फर्जी दस्तावेजों के कारण काम में बाधा आ गई थी। जिस कारण मार्ग के नवीनीकरण का कार्य नहीं हो पाया था। टेंडर ठेकेदार रवि प्रताप सिंह के नाम हुआ है जिनको कायार्देश भी जारी किया जा चुका है साथ ही इस बार सारे दस्तावेजों की जांच पड़ताल भी की जा चुकी है।

बढ़ापुर के प्राइवेट बस स्टैंड से मोहल्ला नौमी स्थित नगर पंचायत कार्यालय तक करीब एक किमी की दूरी में मुख्य मार्ग को सीसी बनाया जाना है। जिसकी लागत करीब एक करोड़ 38 लाख रुपये होगी। इस बाबत ईओ सेवा राम राजभर ने बताया कि नगर के मुख्य मार्ग की बदहाली को दृष्टिगत रखते हुए सर्व प्रथम इसी मार्ग के नवीनीकरण के लिये ठेकेदार को कायार्देश जारी कर जल्द ही निर्माण शुरू करने की बात कही जा चुकी है। जल्द ही नगर के मुख्य मार्ग का कायाकल्प हो जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img