Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

अब एमपी सिंह संभालेंगे बागपत डीआईओएस का पद

  • 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे तत्कालीन डीआईओएस ओमदत्त
  • बीच में दो बार बदले गए प्रभारी डीआईओएस, अब एमपी सिंह को दिया गया अतिरिक्त चार्ज

मुख्य संवाददाता |

बागपत: जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर अब डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह को अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है। वह मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र मेरठ में मनोवैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यहां का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।

गौरतलब है कि 31 जुलाई को तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह सेवानिवृत्त हो गए थे। जिसके बाद शासन से कोई पूर्ण कालिक डीआईओएस जनपद में नहीं भेजा गया। राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. रेखा सिंह को प्रभारी डीआईओएस बनाया गया था।

उसके बाद उन्होंने निजी कारणों से पद से मुक्त करने का पत्र मंडलीय शिक्षा निदेशक को लिखा था। जिसके बाद उनके स्थान पर डायट की उप प्राचार्या अनुराधा को जिम्मेदारी दी थी। उनकी अनुपस्थिति में राजकीय हाईस्कूल गौना के प्रधानाध्यापक ज्वाला प्रसाद को कार्यभार दिया गया।

अब शिक्षा निदेशक लखनऊ ने अनुराधा की जगह डीआईओएस का चार्ज मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र मेरठ के मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह को देने के निर्देश दिए थे। निर्देश दिए गए हैं कि पूर्ण कालिक जिला विद्यालय निरीक्षक की व्यवस्था होने तक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह बागपत जिला विद्यालय निरीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिसके बाद गुरुवार को डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बागपत कार्यालय पहुंचकर डीआईओएस के पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यालय के कर्मचारियों से मीटिंग कर दिशा-निर्देश दिए और कहा कि किसी भी तरह की ढिलाई न की जाए। जिस पटल पर जो काम दिया जाए उसे शासनादेश के अनुसार किया जाए। इसके अलावा डीआईओएस का पदभार ग्रहण करने के बाद जनपद से विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी उनके स्वागत के लिए पहुंचे और उन्हें बुके भेंटकर स्वागत किया।

बागपत में बीएसए रहे एमपी सिंह

डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह जनपद में पहले भी शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2014 से 2016 तक वह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में रह चुके हैं। उसके बाद उनका तबादला हो गया था। अब वह डीआईओएस के रूप में जनपद में भेजे गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img