जनवाणी संवाददाता |
बागपत: अस्थाई रूप से जिला पंचायत के डाक बंगले में संचालित कन्या जूनियर हाईस्कूल का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 755 विद्यार्थियों में से 365 विद्यार्थी उपस्थित मिले। साथ ही, 19 में से 6 अध्यापिकाएं सीसीएल व मेडिकल पर थी। जिलाधिकारी ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में संचालित जूनियर हाईस्कूल के कक्ष में एग्जास्ट फैन लगाए जाने के जिला पंचायत को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बच्चों से शिक्षा संबंधित कार्यों के संबंध में जानकारी ली। रक्षाबंधन त्यौहार की दृष्टिगत छात्राओं ने जिलाधिकारी की कलाई में राखी बांधी ।
इस अवसर पर एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत चंद्रवीर सिंह, खड़ शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

