Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: कार खाई में पलटी, तीन घायल

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: ईस्टर्न पेरीफेरल के रटौल अंडरपास के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

बागपत के गांव दाहा निवासी चालक विनय पुत्र नवाब सिंह, अपने भाई विक्रांत और एक नौकर गुलबहार के साथ कार में सवार था। विनय की लोनी में पत्थर की दुकान है। वह शुक्रवार को दाहा से लोनी की ओर जा रहे थे।

जब वे उनकी कार रटौल ईस्टर्न पेरीफेरल अंडरपास के पास पहुंची, तो अचानक सामने से आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही रटौल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img