जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: बड़ौत के चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्वीट्यूट में प्रदेश में रालोद कोटे से मंत्री अनिल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि जय किशोर व नगर पालिका परिषद बड़ौत की चेयरपर्सन पति अश्वनी तोमर आदि ने स्मार्टफोन का वितरण किया। इस मौके पर पत्रकार वार्ता करते हुए केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश में उप चुनाव में एनडीए दसों सीट पर चुनाव लड़ेगा।
इसमें मीरापुर रालोद कोटे की सीट है। खैर के तिए प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बागपत में साईंस ‘टेकनोलॉजी के लिए पार्क की स्थापना की जाएगी। इसके लिए डीएम को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। गन्ना भुगतान पर उन्होंने सरकार को इसके लिए गंभीर बताया। वक्क बोर्ड के कानून पर उन्होंने कहा कि वह लोकसभा से जेपीसी को भेजा है।

