Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

बलरामपुर पुलिस ने एक करोड़ के चरस के साथ तस्कर को दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

बलरामपुर: प्रदेश स्तर पर अवैध ड्रग्स एवं अवैध शराब/हुक्काबार की रोंकथाम विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जरवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय क्षेत्र से अभियुक्त राज विश्वकर्मा पुत्र दयामन निवासी ककरवा नाका गांव पालिका राजपुर थाना सीरिया जनपद डांग, राष्ट्र नेपाल को 7.967 किग्रा० अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त भारत नेपाल बार्डर से सटे जंगल के पगडंडी रास्ते से होते हुये बघेल खण्ड चौराहे की तरफ से आ रहा था कि शक होने पर पुलिस द्वारा रोंक कर जामा तलाशी ली गयी, जिससे उसके पीठ पर लदे पिट्ठू बैग में रखी अवैध चरस बरामद हुयी। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10000000 (एक करोड़)रुपए आंकी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मु०अ०स० 53/22 धारा 8/20 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी प्रदार्थ अधिनियम के तहत थाना को0 जरवा पर अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता संयुक्त पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रु0 से पुरस्कृत किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img