Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

बैंक ने ग्राहक को थमाया 500 रुपये का नकली नोट

  • ग्राहक ने बैंक में रखे उक्त नोटों की जांच के लिए एसडीएम से की शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव हरपुर निवासी पुखराज सिंह ने सुआवाला के बैंक कैशियर पर 500 रुपये का एक नकली नोट देने का आरोप लगाते हुए बैंक में रखे अन्य नोटो की जांच के लिए एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा।
गांव निवासी पुखराज सिंह पुत्र छज्जू सिंह ने एसडीएम को लिखित शिकायत पत्र में बताया कि उसने 15 अक्टूबर को अपने दो अकाउंट से सुआवाला के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से 70 हजार रुपये की रकम निकाली थी।

जिसमे से बैंक कैशियर ने 500 के सौ नोटो की एक गड्डी व 200 रुपये के सौ नोटों की गड्डी दी। प्रार्थी अगले दिन शुक्रवार को उक्त रकम शेरकोट के स्टेट बैंक में जमा करने गया, तो बैंक कैशियर ने पांच सौ रुपये का एक नोट नकली बताते हुए वापिस कर दिया। शनिवार को प्रार्थी फिर से सुआवाला के उक्त बैंक में नोट बदलवाने के लिए गया।

जहां से उसने उक्त रकम निकाली थी, तो बैंक कैशियर व बैंक मैनेजर ने उक्त नोट को बदलने से इनकार कर दिया और प्रार्थी के साथ अभद्रता की। प्रार्थी ने बैंक में रखे अन्य नोटों की जांच एसडीएम से कराने की मांग की। इस संबंध में बैंक मैनेजर कौशल कुमार का कहना है कि बैंक ग्राहक से कोई अभद्रता नही की गई है। बैंक के कैश काउंटर से उतरने के बाद कोई नोट नही बदला जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img