Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

बार एसोसिएशन का चुनाव: शाम तक 2457 मत पड़े

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को कचहरी परिसर में स्थित पं. नानक चंद सभागार में नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान के दौरान कुल 2457 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

अब शुक्रवार को सुबह नौ बजे से कचहरी परिसर स्थित पं. नानक चंद सभागार में मतगणना होगी। साथ ही दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है। दोपहर तक वोट करने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल सिंह समेत कई दिग्गज शामिल रहे।

उधर, लंच के बाद मतदान के लिए अधिवक्ताओं की लंबी कतार लग गई। मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव के लिए पंडित नानक चंद सभागार में मतदान की व्यवस्था की गई है। इस बार कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान के लिए कुल 63 बूथ पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

17 17

21 पदों के लिए 37 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

गुरुवार को हो रहे मतदान से अध्यक्ष व महामंत्री समेत कुल 37 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। कुल 21 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। इनमें अध्यक्ष व महामंत्री समेत कुल नौ पदाधिकारी व 12 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं, जिसमें छह वरिष्ठ और कनिष्ठ शामिल है। चुनाव में दो पैनल हैं। इनमें एक पैनल रविकांत भारद्वाज व दूसरा पैनल महावीर सिंह त्यागी का है। इसके अलावा अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। अध्यक्ष पद पर रवि कांत भारद्वाज व महावीर सिंह त्यागी दो प्रत्याशी होने से सीधा मुकाबला हो रहा है।

कुल 3505 वोटर हैं मेरठ बार के

चुनाव अधिकारी जगदीश गिरी की देखरेख में गुरुवार को मतदान हो रहा है। साथ ही कुल वोटर की संख्या 3505 है। शाम पांच बजे तक 2457 अधिवक्ता वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान शाम 5 बजे संपन्न हुआ। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटी रखी जाएंगी। अब शुक्रवार को सुबह 9 बजे से कचहरी परिसर स्थित पंडित नानक चंद सभागार में मतगणना होगी। साथ ही दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img