Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Beauty Tips: ये स्किन टाइप वाले रहें सावधान, त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकता है बेसन-हल्दी फेस पैक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय घरों में बेसन और हल्दी का फेस पैक दशकों से त्वचा की सुंदरता बढ़ाने और दाग-धब्बों को कम करने के लिए इस्तेमाल होता आया है। इसे प्राकृतिक, सस्ता और आसान उपाय माना जाता है। बेसन त्वचा को नरम बनाने और अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करता है, जबकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में योगदान देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह घरेलू नुस्खा हर किसी की त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं है। कुछ लोगों के लिए यह फेस पैक नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन स्किन टाइप वालों को बेसन-हल्दी का फेस पैक नहीं लगाना चाहिए।

बेसन-हल्दी फेस पैक एक अच्छा प्राकृतिक उपाय हो सकता है, लेकिन सबकी त्वचा एक जैसी नहीं होती। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या आप ऊपर बताए गए किसी भी कैटेगरी में आते हैं, तो यह फेस पैक लगाने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।

बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वाले लोग

बेसन त्वचा की नमी को सोख लेता है और यदि आपकी त्वचा पहले से ही बहुत ज्यादा रूखी है, तो यह फेस पैक त्वचा को और भी डिहाइड्रेट कर सकता है। इससे खुजली, जलन और त्वचा फटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

संवेदनशील त्वचा वाले लोग

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व कुछ लोगों की संवेदनशील त्वचा पर रिएक्शन कर सकता है। इससे लालिमा, जलन और रैशेज हो सकते हैं। ऐसे लोग हल्दी की मात्रा बहुत सीमित रखें या पैच टेस्ट जरूर करें।

अलर्जी प्रवृत्ति वाले लोग

जिन्हें हल्दी या बेसन से एलर्जी है, उन्हें यह फेस पैक बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। यदि फेस पर लगाने के बाद जलन या खुजली महसूस हो रही है, तो तुरंत धोकर एलर्जी की दवा लें।

एक्ने या पिंपल्स वाली स्किन

हल्दी एंटीसेप्टिक जरूर है, लेकिन कई बार बेसन पिंपल्स की जगह पर लगाने से त्वचा में घर्षण होता है, जिससे और अधिक जलन हो सकती है। यह फेस पैक स्किन को रफ बना सकता है।

स्किन ट्रीटमेंट कराने वाले लोग

यदि आपने हाल ही में स्किन पीलिंग, लेजर या कोई अन्य कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट कराया है तो इस फेस पैक से दूर रहें। क्योंकि आपकी स्किन उस समय बहुत संवेदनशील होती है और प्राकृतिक चीजें भी नुकसान कर सकती हैं।

पैक लगाने से पहले क्या करें

हर घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें। त्वचा की ज़रूरत के अनुसार बेसन और हल्दी को दही, गुलाब जल या दूध के साथ मिलाकर प्रयोग करें। कोई भी फेस पैक हफ्ते में 1-2 बार से अधिक न लगाएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img