जनवाणी संवाददाता |
शामली: शहर के वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे शामली महोत्सव मेले में देर रात छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर बैल्टें चली। झगड़े से मेले में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में आधा दर्जन युवक घायल हुए हैं। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने कई लड़कों को हिरासत में लिया।
शामली शहर के वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे शामली महोत्सव में सुरक्षा के काई इंतजाम नहीं है। यहां नियमों को ताक पर रखकर मेले का संचालन किया जा रहा है। मेले में एलपीजी घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। मेले में जो बाउंसर हैं उन पर भी लोगों के साथ अभद्रता के आरोप लग रहे हैं। बाउंसर हथियार लेकर लोगों पर रोब गालिब कर रहे हैं।
वहीं पुलिस और दमकल विभाग के कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है। गुरुवार देर रात मेले में हुई छेडछाड की घटना के बाद दो पक्षों में जमकर बैल्टे व लात-घूस चले। झगडे से मेले में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में पांच-छह युवकों को चोट आई है। आरोप लग रहा है कि बाउंसरों ने भी कई लडकों के साथ लाठी डंडों के साथ मारपीट की है। वहीं सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है।

