जनवाणी ब्यूरो |
शामली: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण-एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2021-22 में स्वीकृत आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
बुधवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित स्वीकृति प्रमाण पत्र कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण-के 36 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 11 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को उक्त योजना के आवास निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर योजनाओं के लाभार्थी, बीडीओ शामली डा. हरित कुमार, बीडीओ थानाभवन डा. पंकज कुमार, बीडीओ ऊन प्रवीण कुमार, बीडीओ कांधला सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

