Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: मतदान में भी हिंसा, नॉर्थ कोलकाता में फेंका गया बम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बंगाल में डेढ़ महीने बाद आज के बाद थम जाएगा चुनावी शोर। कुल 35 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। ये बंगाल चुनाव का आखिरी चरण हैं, इसके बाद दो मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे आएंगे। वहीं उत्तर कोलकाता में हिंसा की खबरें हैं।

नॉर्थ कोलकाता में बम फेंकने की घटना

पश्चिम बंगाल के आखिरी चरण के मतदान में भी हिंसा की खबरें सामने आई हैं। नॉर्थ कोलकाता में महाजाति सदन सभागार के पास बम फेंकने की खबर है। चुनाव आयोग ने घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है।

बंगाल में डेढ़ महीने बाद आज के बाद थम जाएगा चुनावी शोर। कुल 35 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। ये बंगाल चुनाव का आखिरी चरण हैं, इसके बाद दो मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे आएंगे।

शाम साढ़े सात बजे के बाद जारी किए जाएंगे एग्जिट पोल: चुनाव आयोग

आज पश्चिम बंगाल में आठवें और आखिरी चरण के मतदान हो रहे हैं। ऐसे में बुधवार (28 अप्रैल) को चुनाव आयोग ने सभी मीडिया संस्थानों और टेलीविजय चैनलों को आदेश दिया है कि मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी नहीं करने हैं। आयोग ने कहा कि आज शाम साढ़े सात बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।

दिव्यांगों में भी खासा उत्साह

बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस दौरान दिव्यांग भी जमकर वोटिंग कर रहे हैं। हालांकि, कई बूथों पर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन नजर आया।

बीरभूम में मतदान में देरी

पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित एक पोलिंग बूथ पर मतदान करीब 30 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि ईवीएम में तकनीकी समस्या के चलते यह दिक्कत हुई।

मतदान केंद्रों पर लगीं लंबी-लंबी लाइनें

पश्चिम बंगाल में आठवें चरण के मतदान के तहत लोगों मेंं उत्साह नजर आ रहा है। मुर्शिदाबाद स्थित एक पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार नजर आई।

मिथुन चक्रवर्ती ने किया मतदान

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने आठवें चरण में मतदान किया। उन्होंने उत्तर कोलकाता के काशीपुर-बेलगाचिया में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

पीएम मोदी ने की यह अपील

पश्चिम बंगाल में 8वें व अंतिम चरण के मतदान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। साथ ही, कहा कि वे कोरोना नियमों का भी पालन करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img