Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

यूपी पंचायत चुनाव 2021: अंतिम चरण का मतदान शुरू, सुरक्षाकर्मी मुस्तैद

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं। 17 जिलों में हो रहे चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने केंद्रों पर तैनात हैं। इस फेज में कुल 19035 मतदान केंद्र और 48554 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

कुल 2 करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग इस चरण में कर सकेंगे। चतुर्थ चरण के 17 जनपदों में 738 जिला पंचायत वार्ड के जिला पंचायत सदस्यों के लिए 10679 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 18356 क्षेत्र पंचायत वार्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 85408 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह इन 17 जिलों में 14111 ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चित्रकूट में पुनर्मतदान शुरू

चित्रकूट में पहाड़ी विकास खण्ड के कनकोटा ग्राम पंचायत में कड़ी सुरक्षा में यहां पुनर्मतदान शुरू हो चुका है। 8 प्रधान पद 5 बीडीसी 25 डीडीसी उम्मीदवारों के लिए 801 मतदाता करेंगे मतदान। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक यहां मतदान होगा। 19 अप्रैल को मतपेटी में पानी डालने के वजह से चुनाव निरस्त किया गया था।

मतपत्र पर चार की जगह तीन का है निशान, रुका मतदान

कुशीनगर के कसया ब्लॉक के चकदेइयां ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चकदेइयां में बने बूथ संख्या 613 पर बीडीसी के चार प्रत्याशियों की जगह तीन प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न वाला मत पत्र पहुंचा है। जिसके चलते मतदान रूका हुआ है। पीठासीन अफसर ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को इससे अवगत कराया है।

मथुरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान को लेकर गुरुवार की सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। कोई ई-रिक्शा से सवार होकर मतदान केंद्र तक पहुंचा तो कोई बाइक से। सबसे पहले वोट डालने की होड़ दिखी। बता दें कि जनपद के 860 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

अंबेडकरनगर में भी शुरू हुई वोटिंग

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील के अंतर्गत हथिनाराज मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाता पहुंचे हैं। साथ ही यहां सुरक्षा के भी सभी पुख्ता इंतजाम हैं।

मथुरा जिले के 2155 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू

मथुरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिले के 2155 मतदेय स्थलों पर लगभग 13 लाख 11 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 7893 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए अफसरों समेत 8400 पुलिस-पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय 39 बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। 19 जोन और 121 सेक्टरों में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गड़बड़ी फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

बस्ती में भी शुरू हुए मतदान

बस्ती में पंचायत चुनाव के मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हो गई। कई बूथों पर सुबह छह बजे से लोग लाइन में लग गए। जिले में 2954 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। तेज गर्मी में धूप होने से पहले ही मतदाता बूथों तक पहुंच कर मतदान करना चाह रहे हैं। हर्रैया, भानपुर, परशुरामपुर, बनकटी, रुधौली प्रतिनिधियों ने बताया कि बूथों पर लोग मास्क तो लगाए हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।

कौशांबी में लगी लंबी लाइनें

कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के बोधीछापर गांव में लोग सुबह 6.00 बजे ही मतदान की लाइन में लग गए हैं, जबकि मतदान सुबह 07 बजे से शुरू होना था। प्रशासन निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारी कर चुका है।

इन 17 जिलों में हो रहा मतदान

बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रूखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ में चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहे हैं।

पंचायती राज ने मतदान केंद्रों का कराया सैनिटाइजेशन

वहीं पंचायती राज विभाग ने उन सभी 19035 मतदान केंद्रों का सैनिटाइजेशन कराया जहां गुरुवार को वोट डाले जाने हैं। पंचायत राज विभाग की निदेशक किंजल सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर निगरानी समिति के सदस्य के रुप में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा बहू पल्स आक्सी मीटर और थर्मा मीटर लेकर मौजूद रहेंगी जो मतदाताओं का टंप्रेचर और एसपीओ 2 लेवल चेक करेंगी।

सुरक्षा व्यवस्था के पूरे बंदोबस्त

उधर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अंतिम चरण के चुनाव के लिए सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत इन जिलों में 51 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा 375 निरीक्षकों, 7456 उप निरीक्षकों, 15040 मुख्य आरक्षी और 54020 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।

साथ ही 66444 होमगार्ड, 2212 पीआरडी जवान और 4776 रिक्रूट्स की भी ड्यूटी चुनाव के लिए लगाई गई है। उन्होंने बताया कि शांति पूर्ण और भय मुक्त चुनाव कराने के लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं। अवैध असलहे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चला कर भारी संख्या में असलहे और अवैध शराब बरामद की गई है व सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 7 लाख 28 हजार 683 लाइसेंसी असलहाधारियों के शस्त्र जमा कराए गए हैं। साथ ही जिन जिलों में चुनाव है वहां के बार्डर वाले जिलों में 2925 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।

33205 पदों के लिए 2.10 लाख उम्मीदवार मैदान में 

चतुर्थ चरण के 17 जनपदों में 738 जिला पंचायत वार्ड के जिला पंचायत सदस्यों के लिए 10679 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 18356 क्षेत्र पंचायत वार्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 85408 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह इन 17 जिलों में 14111 ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img