
एंडटीवी के कल्ट-कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के लिए यह दोहरा जश्न मनाने का मौका है। इस शो ने न सिर्फ 1800 एपिसोड्स पूरे पर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है, बल्कि इसके प्रोड्यूसर संजय कोहली को बेहतरीन हास्य से भरपूर एक मनोरंजक कॉमेडी सीरियल बनाने में उनके बेमिसाल योगदान के लिये वर्ल्ड बुक आॅफ रेकर्ड्स, लंदन द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI
यह जबरदस्त कॉमेडी शो अपने गुदगुदाने वाले किरदारों और कहानियों के माध्यम से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और ये प्रमुख उपलब्धियां इस शो की जबरदस्त लोकप्रियता का प्रमाण हैं। वर्ल्ड बुक आॅफ रेकार्ड्स पर अपने विचार रखते हुये प्रोड्यूसर संजय कोहली, जोकि एडिट प्प् प्रोड्क्शन्स में प्रोड्यूसर हैं और जिन्हें ‘द किंग आॅफ कॉमेडी’ भी कहा जाता है, ने कहा, ‘मनोरंजन उद्योग में मेरे योगदान को सम्मानित करने के लिये मैं वर्ल्ड बुक आॅफ रेकार्ड्स का आभारी हूं।
मैं यह सम्मान मेरी पूरी टीम और उन सभी लोगों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने हमारे सफर में अपना योगदान दिया। मेरी प्यारी टीम और मैं इस सम्मान के लिये तहेदिल से शुक्रगुजार हैं और हमें खुशी है कि हम अपने शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के माध्यम से हमारे दर्शकों के जीवन में खुशी और आनंद लाने में सक्षम हो पाये।
यह एक कल्ट शो है और पिछले कई सालों से लगातार दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। अपनी बेमिसाल कॉमेडी से लोगों की जिंदगी में खुशियां लेकर आने वाले किसी भी शो के लिये हर दिन जश्न की तरह है। लेकिन इस तरह के पल बेहद खास होते हैं, क्योंकि यह दर्शकों के लिये कुछ अच्छा और मनोरंजक लेकर आने के हमारे विश्वास को और भी मजबूत बनाते हैं।’
आसिफ शेख ऊर्फ विभूति नारायण मिश्रा ने कहा, ‘भाबीजी घर पर हैं’ के कलाकारों में शामिल होना, मेरी जिंदगी का एक सबसे अच्छा निर्णय था। इस शो ने मुझे घर-घर में पहचान दिलाई और साथ ही मुझे कई लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरने का भी मौका दिया, जो मेरे लिये सबसे ज्यादा मायने रखता है। हमारे शो ने हाल ही में सात साल पूरे किए हैं।
इस शो के 1800 एपिसोड्स पूरे करना और वर्ल्ड बुक आॅफ रेकार्ड्स, लंदन द्वारा संजय जी को सम्मानित किया जाना हमारे लिये दोगुना जश्न मनाने का मौका लेकर आया है। यह हम सभी के लिये एक बहुत बड़ी बात है। मैं संजय जी को बधाई देना चाहूंगा|
जिन्होंने हमें यह शो दिया और इसे भारत का एक पसंदीदा कॉमेडी शो बना दिया। मेरी तरफ से सभी कलाकारों एवं तकनीशियनों को भी बहुत-बहुत शुभकामनायें, जो इस शो को कामयाब बनाने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और हम पर प्यार बरसाने वाले दर्शकों का भी तहेदिल से आभार।’


