Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

जटपुरा गांव में खुली पंचायत में भागमल को चुना गया नया राशन डीलर

  • अर्से से चला आ रहा विवाद हुआ समाप्त

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: मंगलवार को जटपुरा गांव में राशन डीलर के लिए प्रस्तावित खुली बैठक में भागमल को नए राशन के डीलर के रूप में ग्रामीणों ने चुना। इस दौरान खुली सभा के दौरान ब्लॉक के तमाम कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जटपुरा गांव में अरसे से निलंबित चली आ रही राशन की दुकान के नए आवंटन के लिए मंगलवार को प्रशासन की ओर से तिथि निर्धारित की गई थी।

जिसके तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल खरे ग्राम, विकास अधिकारी मनीष कुमार व ग्राम प्रधान विनोद कुमार पुलिस बल की मौजूदगी गांव में पहुंचे। जहां स्कूल प्रांगण में आयोजित खुली पंचायत में कई सौ ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। जिसमें अफसरों की मौजूदगी में नए राशन डीलर के चुनाव के लिए ग्रामीणों ने अपनी सहमति नए राशन डीलर के लिए भागमल पुत्र रामस्वरूप के लिए जता दी।

जिसके बाद टीम ने मौके पर ही खुली पंचायत में बहुमत के साथ सहमति मिलने पर राशन डीलर के लिए भागमल के नाम पर आवंटन की मोहर लगा दी।

इसे लेकर प्रशासन की ओर से नए आवंटन के लिए भागमल को राशन डीलर जाने के लिए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी व आपूर्ति विभाग को भेज दी। इसे लेकर काफी दिनों से गांव में चले आए नए राशन डीलर का विवाद भी एक तरह से फिलहाल समाप्त हो गया है।

हालांकि अभी आपूर्ति विभाग व जिला स्तर की कार्रवाई के बाद दुकान का आवंटन हो पाएगा। वहीं इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा ने बताया कि दुकान के आवंटन के लिए पंचायत में भागमल को डीलर चुन लिया गया है। जिसके बाद ब्लॉक स्तर से उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिला अधिकारियों को प्रेषित कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img