Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

भगवानपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया

जनवाणी ब्यूरो |

भगवानपुर: थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग जगह से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 13 ग्राम से ज्यादा स्मैक बरामद हुई है। फिलहाल, दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

भगवानपुर थाना पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान के दौरान हसनपुर-मदनपुर पुल पर एक व्यक्ति को रोकर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 6.42 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपित ने अपना नाम तमरेज अहमद निवासी मक्खनपुर भगवानपुर(हरिद्वार)। उसेक खिलाफ भगवानपुर थाने में मामला दर्ज कर दिया गया है। पूछताछ में तमरेज अहमद ने बताया कि वो मोहितपुर अड्डे से हसीन नाम के आदमी से खरीद कर लाया था।

बताए गए व्यक्ति के बारे में भी जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं दूसरी ओर चेकिंग अभियान के दौरान फकरेडा तेज्जूपुर के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपका कर तेज कदमो से बगीचे की तरफ चलने लगा, जिसको फकरेडा चौक के पास पकड लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कादिर निवासी मक्खनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया, जिसकी तलाशी से कुल 6.51 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img