जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: श्री साईं परिवार समिति का सेवा मिशन जारी है। गरीब कन्याओं का विवाह हो, चिकित्सा क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद हो या फिर गरीब विद्याथिर्यों की फीस जमा करने का मामला, सभी में श्री साईं परिवार समिति आगे रहती है।
इसके संस्थापक सौरव बब्बर का कहना है कि जिस लक्ष्य को लेकर समिति की स्थापना की गई थी उस राह पर श्री साईं परिवार समिति का हर सेवादार चलने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में साईं परिवारा की ओर से मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री साईं परिवार समिति के सभी सेवादार मिलजुल कर एक लंगर का आयोजन हर मंगलवार को करते हैं। खासकर गरीबों मजदूरों के लिए करते हैं।
इस बार भी लंगर में हजारों ने प्रसाद चखा। समिति के प्रचार मंत्री राज कुमार सरीन, सह उपाध्यक्ष सोनू धनप्रकाश, गौरव गांधी, शिवम सैनी, रिंकू सैनी, अनमोल राकेश, वासु शर्मा, योगेश ग्रोवर अमन आयुष तजिंदर पाल सिंह, मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद दाऊद और बहुत सेवादार मिलकर सुबह से ही लंगर की तैयारी में जुट जाते हैं और 1:00 बजे लंगर शुरू हो जाता है। बता दें कि साईं परिवार का यही सपना है कि अपने देश में एकता के फूल खिलें। इसके अलावा देश की प्रगति का कोई मार्ग नहीं है।

