Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

भारतरत्न राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर किया याद

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में उनका भावपूर्ण किया गया। नगर निगम परिसर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत रत्न राजीव गांधी जी कि पुण्यतिथि के अवसर पर ऋषिकेश नगर निगम स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर एकत्र समस्त कांग्रेसजनों ने जनहित के लिए राजीव गांधी के बताए रास्तों पर चलने का प्रण लिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राकेश सिंह एवं ब्लाक अध्यक्ष विजय पाल रावत ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का सूत्रपात किया।

स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने का काम उन्होंने किया। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति एवं नेता थे उनके प्रयासों को देश सदैव याद रखेगा।

इस मौके पार मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, विमला रावत, चंदन सिंह पंवार, प्यारेलाल जुगराण, राजेंद्र कोठारी, ऋषि सिंघल, पुष्पा मिश्रा, शकुंतला शर्मा, भगवान सिंह पंवार, देवेंद्र प्रजापति, अजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल, मधु जोशी, उमा ओबेराय, मंडलम अध्यक्ष मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, रविन्द्र प्रकाश, हरी सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, ओम सिंह पंवार, राजेश शर्मा, प्रवीण जाटव, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...
spot_imgspot_img