- मानसिक रूप से कमजोर था मृतक, इधर-उधर घूमकर काटता था अपना समय
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को घटना से अवगत कराया। युवक की मौत की खबर मिलते की मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर का मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
गुरुवार को मुरादाबाद से नजीबाबाद जाने वाली ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी की ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना पर मौके जाकर जीआरपी व कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सीएचसी मोर्चरी में भेज दिया।
पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त इमरान पुत्र कासिम मोहल्ला दर्जियान के रूप में हुई। वह नगर पालिका धामपुर के सभासद रिहान का भाई है। सूचना पर मृतक के परिजनों भी मौके पर पहुंच गए। सभासद ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था।
वह इधर-उधर घूम कर ही अपना समय काटता था। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर कोतवाल अरुण कुमार त्यागी का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

