Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

विभिन्न मांगों को लेकर भीम आर्मी का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: भीम आर्मी ने गुरूवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने, कृषि विधेयक वापस लेने, युवाओं को रोजगार देने, सरकारी क्षेत्रों में निजीकरण पर रोक लगाने सहित आदि मांगों का ज्ञापन एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

भीम आर्मी के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाज में सभी को समान अधिकार देने चाहिए और सदियों से सामाजिक बहिष्कार एवं शोषण के शिकार हो रहे वंचित समुदाय के लोगों को राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आरक्षण दिया जाए, ताकि उनका शोषण रूक सकें। वहीं उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताया और इसको वापस लेने मांग की।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी क्षेत्रों को निजीकरण करने की तैयारी कर रही है, जो गलत कदम है। उन्होंने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने, कृषि विधेयक वापस लेने, युवाओं को रोजगार देने, सरकारी क्षेत्रों में निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जिशान हयात, सचिन, सुमित, इरफान मलिक, समीर मलिक, महताब, जोनी कुमार, रोहित, विकास, मोनू, नितिन, आदित, सौरभ, आकाश, देशपाल, रोहित, सुमित, नाहिल राजपूत, राजा, अभिषेक, शुभम, रवि, रतन, अनुज आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...
spot_imgspot_img