Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Bihar News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने विधानसभा चुनाव पर दिया बड़ा बयान, अमित शाह के साथ फोटो वायरल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भोजपुरी सुपरस्टार और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। पवन सिंह ने स्पष्ट कहा कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी चुनाव लड़ने की इच्छा से पार्टी जॉइन नहीं किया था।

शनिवार सुबह पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने विचार साझा किए। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “मैं अपने भोजपुरीया समाज से कहना चाहता हूँ कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं किया था और न ही मेरा कोई ऐसा इरादा है। मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।”

‘भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में काम करेंगे’

दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के हालिया बयान के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है कि वे इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में किसी सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। कुछ दिनों से चर्चा थी कि भाजपा उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है, लेकिन पवन सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। पवन सिंह ने कहा कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी के लिए काम करेंगे। उनका लक्ष्य है कि एनडीए प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में योगदान दें और समाज में पार्टी के संदेश को मजबूत करें।

अपनी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवादों पर किया खुलासा

वहीं, गुरुवार को सुपरस्टार पवन सिंह ने प्रेस वार्ता की थी। तब उन्होंने बिहार चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवादों पर खुलासा किया था। कहा था कि मेरी पत्नी से जो विवाद चल रहा है, वह सारी बातें कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में मामला चल रहा है, जो तय होगा, वहीं मेरे लिए मान्य होगा। पांच अक्टूबर को जब वह लखनऊ स्थित मेरे आवास पर आईं तो उससे पहले भी तो वह दो महीने, तीन या छह महीने के दौरान आ सकती थीं। मुझे संपर्क कर कसती थीं। लेकिन, उन्होंने चुनाव के वक्त ऐसा किया। एक ओर चुनाव आयोग बिहार चुनाव की घोषणा करता है, उसी समय इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img