Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

BHU UG Admission 2024: आज जारी होगा बीएचयू यूजी राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम, ऐसे करें सकेंगे चेक

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीएचयू यानि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आज शनिवार को सायं 5 बजे स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट की घोषणा करेगा। इस प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार वेबसाइट bhcuet.samarth.edu.in. पर जाका बीएचयू यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम चेक कर सकेंगे।

बताया जा रहा है ​कि बीएचयू यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 की घोषणा विभिन्न कारकों जैसे कि उम्मीदवारों के सीयूईटी स्कोर, योग्यता रैंक और काउंसलिंग के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत प्राथमिकताओं के आधार पर की जाएगी।

अभ्यर्थियों को बीएचयू यूजी राउंड I सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

ये है शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

सीटें आवंटित किए गए उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी और 20 अगस्त शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में अपेक्षित शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि कोई सीट आवंटित की जाती है, तो उम्मीदवार को सभी आवश्यक प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क का भुगतान करने में विफलता के परिणामस्वरूप आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • सीयूईटी का स्कोर कार्ड
  • कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • आरक्षित कोटा के आधार पर एससी, एसटी, ओबीसी प्रमाण पत्र
  • स्थानांतरण या प्रवासन प्रमाणपत्र (बीएचयू को छोड़कर विश्वविद्यालय के मामले में ले जाना चाहिए)
  • खेल कोटा के अभ्यर्थियों के लिए खेल श्रेणी प्रमाण पत्र

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • राउंड-1 के लिए सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध BHU UG 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • सीट आवंटन परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम की हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...
spot_imgspot_img