
एक्टर शाहिद कपूर की गिनती बेशक बॉलीवुड के टॉप 5 एक्टर्स में न होती हो लेकिन वह हमेशा अपनी स्क्रिप्ट चॉइस पर काम करते रहने के लिए जाने जाते हैं। बॉक्स आॅफिस पर शाहिद कपूर की फिल्मों का ग्राफ कोई बहुत शानदार नहीं रहा। उनकी जितनी फिल्में मेकर्स के लिए फायदे का सौदा रहीं, उससे कहीं ज्यादा फिल्मों ने निमार्ताओं को नुक्सान भी पंहुचाया लेकिन शाहिद की खासियत रही है कि वह हर बार अपनी नाकाम फिल्मों में भी रंग जमाने में कामयाब रहे। वह इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहिद की यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की जोड़ी नजर आएगी। शाहिद कपूर इस फिल्म में वर्दी पहनकर, दुश्मनों को कड़ी टक्कर देते दिखाई देंगे। फैंस, शाहिद की इस फिल्म का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। ‘विवाह’ (2006) के बाद शाहिद को पलट कर देखने की जरूरत नहीं हुई और इस इंडस्ट्री में उन्हें एक ऐसा मुकाम मिला जिसकी शायद उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी।


