Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

खतौली की हार के चलते भूपेंद्र चौधरी का शामली दौरा रद्द

जनवाणी संवाददाता |

शामली: खतौली विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी की हार के चलते प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का शामली शहर आगमन का कार्यक्रम स्थगित हो गया। इससे नगर निकाय चुनाव में लगे भाजपा नेताओं को मायूसी हाथ लगी है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का 8 दिसंबर का कार्यक्रम जारी किया गया था। कार्यक्रम के तहत यूपी भवन, दिल्ली से प्रात: 9 बजे भूपेंद्र चौधरी को शामली के ग्राम लिसाढ़ के लिए रवाना होना था। यहां पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचकर गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक की बेटी प्रियंका के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होना प्रस्तावित था। प्रदेशाध्यक्ष अपराह्न करीब 2.45 बजे गांव लिसाढ़ पहुंचें। वर-वधू को आशीर्वाद दिया और करीब 3.15 बजे वापस मेरठ के लिए रवाना हो गए। हालांकि कार्यक्रम के अनुसार उनको वैवाहिक समारोह में एक घंटा रूकना था।

हालांकि प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के 3 घंटे के कार्यक्रम शामली शहर में भी प्रस्तावित थे। इनमें भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ता परिचय एवं संगठनात्मक बैठक प्रस्तावित थी। शामली से अपराह्न 3 बजे प्रदेशाध्यक्ष को हापुड़ के लिए रवाना होना था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img