- आईजीआई स्टेडियम गेट संख्या 16 के पास ऑटो पर पलटा कंटेनर, चार की मौत
जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार सुबह एक भयावह हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आईजीआई स्टेडियम के पास आज तड़के कंटेनर ऑटो पर पलट गया, जिसमें ऑटो ड्राइवर समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई।
घटना के बाद से कंटेनर का चालक फरार है। पुलिस घटना की सूचना सुबह 7.27 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

