जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों को थार गाड़ी से कुचले जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। मामले में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में दावा किया गया है।
उपद्रव के दौरान हुई फायरिंग केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा के असलहे से हुई थी। बता दें कि इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट जांच दल पर किसी खास को बचाने की बात कहते हुए नाराजगी जाहिर की थी।

