Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

मुलायम सिंह के कुनबे से आई बड़ी अपडेट, शिवपाल यादव पर बड़ा दावा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव पर कहा कि हमारा पूरा परिवार एक साथ है। डिंपल यादव की उम्मीदवारी की जानकारी शिवपाल यादव को थी और वो हमारे साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि डिंपल भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। शिवपाल हमारे साथ ही रहेंगे। इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं है।

प्रोफेसर रामगोपाल सोमवार सुबह अपने इटावा आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पूरी तरह से समाजवादियों के पक्ष में है।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का डिंपल यादव नेतृत्व करें यह इस इलाके के लोगों की मांग थी। लोगों का कहना था कि नेताजी के प्रतिनिधि के रूप में डिंपल यादव को यहां से मैदान में उतारा जाए। जनता की मांग को देखते हुए उम्मीदवार तय किया गया है। विपक्षी पार्टियों से मुकाबले के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैनपुरी में किसी से कोई मुकाबला नहीं है। बंपर वोट से विजय मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img