Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Sana Maqbool: ‘बिग बॉस’ फेम सना मकबूल को लिवर सिरोसिस, ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रहीं अभिनेत्री ने किया खुलासा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम सना मकबूल ने हाल ही में अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 32 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि वह लंबे समय से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रही थीं और अब डॉक्टरों ने उन्हें लिवर सिरोसिस की पुष्टि दी है।

सना इस वक्त इम्यूनोथेरेपी से गुजर रही हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली अपने ही लिवर पर हमला करने लगती है, जिससे सूजन और धीरे-धीरे लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बीमारी आमतौर पर युवावस्था या मध्य उम्र में शुरू होती है और महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक पाई जाती है।

सना ने अपनी स्थिति को साझा करते हुए कहा कि वह इस फेज में भी मजबूत रहने की कोशिश कर रही हैं और अपने फैंस से दुआओं की अपील की है। उनके इस साहसिक कदम की सोशल मीडिया पर लोग सराहना कर रहे हैं और अभिनेत्री के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img