Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट जारी, साइंस टॉपर बने मृत्युंजय कुमार

जनवाणी ब्यूरो |

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर परीक्षा में इस बार साइंस टॉपर का ताज लड़के को मिला है। विज्ञान संकाय में सबसे आगे सीवान के मृत्युंजय कुमार रहे। सीवान के बड़हरिया के कोइरीगावां स्थित जीएम उच्च विद्यालय-सह-इंटर इंटर कॉलेज के छात्र मृत्युंजय ने कड़ी मेहनत की बदौलत अपने पिता राजेश प्रसाद सहित परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है। यह विद्यालय शहर से काफी दूर है। टॉपर्स वेरीफिकेशन के लिए पटना आए मृत्युंजय अभी सीवान में अपने घर नहीं लौटे हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड ने लगभग सवा महीने के बाद इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

मृत्युंजय कुमार रहे टॉपर
37 हजार 629 परीक्षार्थी पास हुए हैं। विज्ञान में 87 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस साल विज्ञान के टॉपर जीएम उच्च विद्यालय सीवान के मृत्युंजय कुमार रहे। उन्होंने 481 अंकों के साथ 96.20% हासिल किए। आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने टॉप ने किया है। तुषार ने 482 अंकों के साथ 96.40% प्राप्त किए। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी ने टॉप किया है। प्रिया ने 478 अंको के साथ 95.60% हासिल किए।

लड़कों से ज्यादा लड़किया टॉपर
इस वर्ष तीनों संकाय की टॉप 5 की लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इन 24 टॉपर्स में आधे से ज्यादा, 13 लड़किया हैं।

87.21% परीक्षार्थी उत्तीर्ण
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 में कुल 87.21% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 5,24,939 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में 5,04,897 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 96,595 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

ये रहे विज्ञान के टॉपर्स

विज्ञान

रैंक नाम शहर प्राप्तांक प्रतिशत
1 मृत्युंजय कुमार सीवान 481 96.20%
2 सिमरन गुप्ता सारण 477 95.40%
2 वरुण कुमार सीतामढ़ी 477 95.40%
3 प्रिंस कुमार गोपालगंज 476 95.20%

कला

रैंक नाम शहर प्राप्तांक प्रतिशत
1 तुषार कुमार पटना 482 96.40%
2 निशी सिन्हा पटना 473 94.60%
3 तनु कुमारी पटना 472 94.40%

वाणिज्य

रैंक नाम शहर प्राप्तांक प्रतिशत
1 प्रिया कुमारी शेखपुरा 478 95.60%
2 सौरव कुमार पटना 470 94%
3 गुलशन कुमार पटना 469 93.80%
4 कुणाल कुमार नवादा 469 93.80%
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img