Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बिहार: हादसे में आठ की मौत, मचा कोहराम

जनवाणी ब्यूरो |

नई​ दिल्ली: बिहार के पूर्णिया जिले के कांजिया गांव में शनिवार सुबह तीन बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी के तालाब में गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अब तक आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे तारााबादी से आ रहे थे और किशनगंज की ओर जा रहे थे। हालांकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया हौ। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय प्रशासन मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रहा है। दुर्घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे हुई जब कार सवार पूर्णिया जिले के तारााबादी इलाके में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद किशनगंज जिले के नानिया गांव जा
रहे थे।

बैसी अनुविभागीय दंडाधिकारी कुमारी तौशी ने कहा कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह पूर्णिया-किशनगंज राज्य राजमार्ग के पास कांजिया मध्य विद्यालय के पास पानी से भरी खाई में गिर गया।

आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि दो घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कांजिया पंचायत मुखिया समरेंद्र घोष ने संवाददाताओं को बताया कि सभी मृतक पुरुष हैं। वहीं सर्किल अधिकारी राज शेखर ने कहा कि स्थानीय प्रशासन जल्द ही उनकी पहचान और दुर्घटना के सही कारण का पता लगाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img