जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: 14 दिनों से जिस ‘खेला’ की चर्चा पूरे देश में है, वह वास्तव में हुआ या नहीं- कुछ घंटे बाद पता चल जाएगा। बिहार की नीतीश कुमार सरकार का बहुमत परीक्षण आज है। पक्ष में 128 विधायक थे, विपक्ष में 114 और एक अलग। क्या रहता है आज फ्लोर टेस्ट में? विधानसभा में सदन के कार्यवाही शुरू हो चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही शुरू की। वहीं जदयू विधायक डॉ संजीव और बीमा भारती भी अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि खेला हो गया। बच्चा को खिलौना मिल गया है। बच्चे के लिए खिलौना लेकर आए हैं। फतह होगा। विधानसभा में जदयू एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मेला लगेगा, एनडीए के पक्ष में बहुमत सिद्ध होगा और सर्वोच्य न्यायालय के आदेश का गलत तरीके से व्याख्या करने का आरोप लगेगा।
स्पीकर के खिलाफ जैसे ही विश्वास प्रस्ताव आएगा, उनको चैयर छोड़ा होगा। डिप्टी स्पीकर अध्यक्षता करेंगे। सर्वोच्च न्यायलय का आदेश है कि जब विधानसभा अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव जब विचाराधीन हो, तबतक वह अध्यक्षता नहीं करते हैं। उनकी जगह डिप्टी स्पीकर अध्यक्षता करेंगे।

