Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बिजनौर डीएम दफ्तर के लिपिक रोहित का गंगा में मिला शव

  • 17 सितंबर की शाम से लापता था लिपिक रोहित कुमार
  • जिलाधिकारी कार्यालय से कई महीने से निलंबित चल रहा था लिपित

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जिलाधिकारी कार्यालय के लिपिक रोहित कुमार का शव दत्तियाना जलीलपुर गंगा के तट पर मिला। ये लिपिक कई महीने से निलंबित चल रहा था। साथ ही 17 सितंबर से अपने घर से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिजनौर नगर के प्रगति विहार निवासी रोहित कुमार पिछले पांच वर्षों से जिलाधिकारी कार्यालय में लिपिक पद पर तैनात था। रोहित कुमार नशे का आदी था।

अक्सर विवादों में रहता था। कई माह पहले उसे निलंबित कर दिया गया था। परिजनों की माने तो गत 17 सितंबर से रोहित कुमार लापता था।

परिजनों ने रोहित के लापता होने पर उसकी इधर उधर तलाश कर पुलिस को भी सूचना दी थी। सबसे पहले रोहित कुमार की लोकेशन गंगा बैराज पर मिली थी। इसके बाद परिजनों ने रोहित के डूबने की आशंका जताई। लेकिन, कोई अता पता नहीं चल सका।

सोमवार की देर रात को पुलिस ने एक शव मिलने की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन दत्तियाना गंगा तट पर पहुंचे। जहां पर शव की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रोहित कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रोहित कुमार के चाचा राजेंद्र सिंह ने बताया कि रोहित 17 सितंबर से लापता था। उधर, एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि डीएम कार्यालय में कार्य करने वाले लिपिक का शव गंगा में मिला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img