जनवाणी संवाददाता |
रटौल: ढिकोली मार्ग के समीप खासपुर मोड के पास बाईक सवार दम्पति की बाईक अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गयी जिसमे पति की मौके पर मौत हो गयी जबकि पत्नी घायल हो गयी मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव का पचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। जबकि पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

चमरावल निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार पुत्र बिरजपाल अपनी पत्नी मुनेश के साथ टोनिका सिटी गाजियाबाद मे नौकरी करता है। सोमवार सुबह व अपनी पत्नी के साथ बाईक से टोनिका सिटी जा रहा था जब वह खासपुर मोड के समीप पहुचा तो अचानक उसकी बाईक अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गयी |
जिसमे शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पत्नी गम्भीर रुप से घायल हो गयी सूचना पाकर मौके पर परिजन और पुलिस भी पहुच गयी जहा पुलिस ने शव का पचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। वही पत्नी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।

