जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर/हल्दौर: थाना हल्दौर के पैजनिया रोड भवानीपुर कलिया गांव के पास एक बाइक गिरे हुए पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार दो युवक जिनमें अभिषेक उर्फ बच्चन 19 वर्ष और अक्षय उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र मुकेश निवासी गांव तालमपुर उमरा थाना नहटौर की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिलने पर चांदपुर विधायक कमलेश सैनी मौके पर पहुंची और मामले में जांच कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के दिशा निर्देेश दिए।
अधिक जानकारी के दैनिक जनवाणी पढ़े
हॉकर राजेंद्र -6396641897


