जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: बुधवार की देर रात बिजनौर मार्ग पर बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में सन्नाटा पसर गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम असदपुर धमरौली निवासी 32 वर्षीय हेमराज पुत्र टीकम सिंह सैनी बुधवार की रात नूरपुर से वापस गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार गांव के मोड़ पर जैसे वह मुड़ा पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गये। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
मृतक परिवार की ओर से बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने घटना और मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। बाइक चालक फरार बताया जाता है।

