- गंभीरारावस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: क्षेत्र के गांव भभीसा में बाइक और साईकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीनों घायलों की हालत को गंभर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जनपद मेरठ के गांव हर्रा निवासी लुकमान अपने जीजा खुशी के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार को पानीपत से अपने गांव हर्रा खिवाई जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार क्षेत्र के गांव भभीसा के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे साईकिल सवार की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
बाइक और साईकिल की टक्कर में बाइक सवार लुकमान व खुशी जबकि साईकिल सवार हरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने तीनों घायलों की हालत को गंभर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों की और से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

