जनवाणी संवाददाता।
दौराला: दिल्ली-दून हाईवे पर बुधवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक और दो महिलाओं को रौंद डाला। हादसे में लोहिया निवासी गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जिनमें से एक महिला को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गौरव अपनी बाइक से किसी काम से निकला था। उसके साथ दो महिलाएं भी बैठी थीं। जैसे ही बाइक मोदीपुरम के पास पहुंची, पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दूर जा गिरे।
गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाएं लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़ीं। घटना के बाद बस चालक वाहन को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत मोदीपुरम स्थित एसडीएस हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

