Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार को कुचला, मौत

  • लहचौडा के समीप हुआ हादसा, बागपत से एक्सपे्रस-वे से होते हुए गाजियाबाद जा रहा था व्यक्ति

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: एक्सप्रेस-वे पर हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है और रविवार को एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कूचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह बाइक सवार बागपत से गाजियबाद किसी जरूरी कार्य से जा रहा था। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

बाबरपुर दिल्ली निवासी 55 वर्षीय क्यामूदीन पुत्र अल्लाह बक्स किसी कार्य से बागपत आया था। वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद की ओर बाईक से जा रहा था। जब वह लहचौड़ा गांव के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे जा गिरा।

राहगीरों ने देखा तो उस और दौड़ पड़े और व्यक्ति के पास पहुंचे तो क्यामूदीन दम तोड़ चुका था। राहगीरों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चांदीनगर ने व्यक्ति की तलाशी ली और मिले कागजों के अनुसार व्यक्ति बाबरपुर दिल्ली निवासी निकला।

जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे कि यहां आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है और अभी तक सैकड़ों वाहन चालकों की मौत हो चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img